Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Feb-2024

शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे पंजाब के 14 हजार किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच शुरू हो गया गया है। ये 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे हैं। उधर खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसने की कोशिश में हैं। यहां भी 800 ट्रैक्टर इनके साथ हैं। वही शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। राष्ट्रपति भवन पहुंचे ग्रीस के PM मोदी ने रिसीव किया ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया था। दशकों तक रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का निधन देश के दिग्गज रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया जहां 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सयानी 1952 से 1994 के बीच गीतमाला रेडियो शो के होस्ट रहे थे। इससे उन्हें गजब की लोकप्रियता मिली थी। मुकेश अंबानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 114 बिलियन डॉलर हो गई है। उन्होंने सर्गी ब्रिन को पछाड़कर टॉप 10 में जगह बनाई है। न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट के कॉकपिट में आग कनाडा से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट के कॉकपिट में आग लग गई। टेकऑफ के फौरन बाद फ्लाइट यू-टर्न लेकर कनाडा के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसने न्यूयॉर्क जाने 3 फरवरी को सुबह 6:47 बजे टोरंटो एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। चंद मिनटों बाद ही इसके कॉकपिट में आग लग गई। इसके फौरन बाद फ्लाइट ने यू-टर्न लिया और टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंड किया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अब इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है।