किसान आंदोलन के बीच BJP का बड़ा अधिवेशन! किसान आंदोलन के बीच BJP का बड़ा अधिवेशन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। इसके बाद PM मोदी ने विकास यात्रा पर लगी प्रदर्शनी देखी। राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। भीड़ से बुलाकर युवक को बगल में बैठाया राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 35वें दिन वाराणसी पहुंची। यूपी में न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल काशी में 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। गोदौलिया चौराहे पर उनकी जनसभा है। कुरौना गांव में लंच करेंगे। राहुल के साथ सीनियर लीडर जयराम रमेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हैं। किसान आंदोलन-5वां दिन हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक से एक किसान और दम घुटने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है। पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। आज से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इसके अलावा पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। मोदी से पूछा- कितने नेताओं का शिकार करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्षी नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर रही है उसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। खड़गे ने कहा- संसद में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने PM से पूछा था कि भाजपा और कितने लोगों को गलत तरीके से जोड़ने वाली है। कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा से जुड़ रहे हैं। मैंने PM से पूछा कि भाजपा की खुराक कितनी है। ट्रम्प पर 2946 करोड़ रुपए का जुर्माना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क कोर्ट ने 2946 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके सभी बिजनेस पर 3 साल के लिए बैन लगाया गया है। ट्रम्प पर यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले (सिविल फ्रॉड केस) में की गई है।