आज ग्रामीण भारत बंद! दिल्ली में आग 11 लोगों की मौत किसानों के खेतों में काम न करने को कहा पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (16 फरवरी) चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी है। BKU (चढ़ूनी) के कार्यकर्ता आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे। दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में आग 11 लोगों की मौत दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार 15 फरवरी को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। चुराचांदपुर में हिंसा 2 की मौत 25 घायल मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार (15 फरवरी) की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफिस पर हमला कर दिया। लोगों ने SP ऑफिस पर पथराव किया। एक बस और आसपास की जगहों में आग लगा दी। चटर्जी के करीबियों के आवास पर छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगियों के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाला के तहत की जा रही है। क्वींसलैंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।भारतीय उच्चायोग ने कहा- ऑस्ट्रेलिया से दिल तोड़ने वाली खबर है। यहां एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उच्चायोग की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए संपर्क में है।