महिलाओं से यौन उत्पीड़न BJP अध्यक्ष ने कमेटी बनाई संदेशखाली घटना पर 6 सदस्यीय कमेटी बनाई पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस हाई लेवल कमेटी की संयोजक बनाई गई हैं। दरअसल संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के (TMC) नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यहां कई दिनों से ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के टोल फ्री कराए पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (15 फरवरी) तीसरा दिन है। फसलों के लिए MSP की गारंटी समेत बाकी मांगें पूरी कराने के लिए वह हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। यहां हरियाणा पुलिस ने 7 लेयर की बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर 3 दिन से किसानों को रोका हुआ है। किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है। मोहंती ने इस्तीफा दिया दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी ओडिशा में कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान मोहंती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक को अपना इस्तीफा सौंपा। अंशुमान 2014 में केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। अमेरिका में फायरिंग 21 लोगों को गोलियां लगीं अमेरिका के कैंसास शहर में गुरुवार सुबह एक रैली के दौरान गोलीबारी हुई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। 21 लोग घायल हुए। इसमें कई बच्चे हैं। सभी को गोलियां लगी हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है।