Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Feb-2024

किसानों का दिल्ली कूच! बॉर्डर पर भारी जाम पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 12 फरवरी की रात चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई थी। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ की बॉर्डर सील हैं। पूर्व CM अशोक चव्हाण आज भाजपा जॉइन करेंगे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण आज (13 फरवरी) भाजपा जॉइन करेंगे। चव्हाण ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए जनरल इलेक्शन में किसी पार्टी को बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। अब सरकार बनाने के लिए नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समीकरण तैयार कर रही हैं। सेंसेक्स 220 अंक चढ़कर 71292 पर खुला शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (13 फरवरी) को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 220 अंक की तेजी के साथ 71292 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 48 अंक की तेजी रही ये 21664 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली रही है।