Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Feb-2024

अयोध्या के बाद मथुरा की ओर भाजपा दिल्ली में 16-18 फरवरी को मीटिंग अयोध्या के बाद मथुरा की ओर भाजपा भाजपा के एजेंडे में अयोध्या के बाद अब मथुरा शीर्ष पर रहेगा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रस्ताव लाने की तैयारी है। ठीक वैसे ही जैसे 1989 में श्रीराम जन्मभूमि का प्रस्ताव लाया गया था।दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 18 फरवरी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय परिषद के 8000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक का प्रमुख एजेंडा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रस्ताव हो सकता है। हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने पर हिंसा 4 की मौत उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगरनिगम ने गुरुवार को एक अवैध मदरसा ढहा दिया। नमाज पढ़ने के लिए बनाई गई एक इमारत पर भी बुलडोजर चला दिया। इसके बाद वहां हिंसा फैल गई। भीड़ ने पुलिस और निगम के अमले पर हमला कर दिया। बनभूलपुरा थाने को घेरा और पथराव किया। उत्तरी हवाओं ने उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ठंड बढ़ा दी उत्तरी हवाओं ने उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मध्य प्रदेश में दिन और रात में ठंडी हवा महसूस की जा रही है कई शहरों में दिन और रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरा है। पंजाब-हरियाणा में दिन गर्म है लेकिन रातें ठंडी हैं। अर्थव्यवस्था पर 59 पेज का श्वेत पत्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर 59 पेज का श्वेत पत्र पेश किया। इसमें बताया गया है कि जब 2014 में मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। इकोनॉमिक मिसमैनेजमेंट और करप्शन था। 2014 में जब मोदी सरकार आई तो उसने कठोर फैसले लिए जिससे अर्थव्यवस्था पटरी पर आई। वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग जारी पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग जारी है। मतदान गुरुवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चला। वोटिंग की गिनती के बीच रुझान भी आने लगे हैं। हालांकि आधिकारिक नतीजे आज यानी 9 फरवरी तक ही आने की उम्मीद है।