Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Feb-2024

कांग्रेस ने पेश किया ब्लैक पेपर BJP ने 411 विधायक अपनी तरफ किए कांग्रेस ने पेश किया ब्लैक पेपर BJP ने 411 विधायक अपनी तरफ किए 10 साल के कार्यकाल को लेकर ब्लैक पेपर पेश किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर ब्लैक पेपर पेश किया। खड़गे ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में 411 विपक्षी विधायकों को अपनी तरफ मिलाया। मोदी सरकार हमें हैरेस और प्रेशराइज कर रही है। वे डेमोक्रेसी खत्म कर रहे हैं। ब्लैक पेपर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में निशाना साधा कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में निशाना साधा। पीएम ने कहा सरकार ने पिछले 10 साल में काफी विकास किया। इसे किसी की नजर न लग जाए इसलिए कांग्रेस के ब्लैक पेपर को मैं काला टीका मानता हूं। वहीं संसद के बजट सत्र में मोदी सरकार आज UPA सरकार के दौरान देश की आर्थिक स्थिति पर व्हाइट पेपर पेश कर सकती है। दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर भारी जाम लग गया यूपी के किसान कई दिन से धरने पर बैठे थे. अब वो अपनी मांगे मनवाने के लिए हजारों की संख्या में दिल्ली कूच कर रहे हैं. मगर इतनी भारी संख्या में राजधानी पहुंचने की वजह से दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (8 गुरुवार) गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है ये 21750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट है। पाकिस्तान चुनाव- वोटिंग जारी नतीजे कल पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए एक साथ वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। देर रात तक नतीजे सामने आ सकते हैं। चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को नतीजों की घोषणा कर सकता है।