Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Feb-2024

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार की शाम आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। शॉल कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों को गोली मारी गई। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए SMHS अस्पताल ले जाया गया लेकिन अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल की मौत हो गई। दूसरा युवक भी पंजाब का रहने वाला है उसका नाम रोहित है। उसे पेट के बाईं तरफ गोली लगी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है।