राष्ट्रीय
झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो कांग्रेस राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा देने गए। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभी वे राजभवन में ही हैं। यहां से निकलते ही ED उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तारी के बाद वे पुराने सीएम हाउस में अरेस्ट रहेंगे। इधर हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए।