Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
30-Jan-2024

शाहरुख ने फैंस के साथ सेलिब्रेट की ‘डंकी’ की सक्सेस शाहरुख खान ने सोमवार को मुंबई के राज स्टूडियों में फैंस के साथ फिल्म ‘डंकी’ की सक्सेस सेलिब्रेट की। इस स्पेशल फैन इवेंट के दौरान शाहरुख ने कहा कि जब बीते कुछ वक्त में उनकी फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं तो उनको सेल्फ डाउट हो गया था। व्हाट द हेल नव्या-2 का ट्रेलर रिलीज अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली अपने पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या-2 को लेकर चर्चा में हैं। उनके शो के सीजन-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में नव्या के साथ मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन नजर आईं। इस शो में नव्या अनफिल्टर्ड बातचीत करती हैं। ट्रेलर में बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ बैठकर बातें कर रहे हैं। ट्रॉफी लेकर डोंगरी पहुंचे मुनव्वर फारुकी बिग बॉस जीतने के बाद मुनव्वर अपनी बर्थप्लेस डोंगरी पहुंचे। उनके फैंस और चाहनेवालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। उन्हें देखने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। वहीं कार में खड़े होकर मुनव्वर भी ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते नजर आए। चकाचौंध से दूर संजय मिश्रा का नया आशियाना मुंबई से 140 किलोमीटर दूर लोनावला के तिस्करी जगह पर एक्टर संजय मिश्रा ने अपना आशियाना बनाया है। चकाचौंध और भागदौड़ से दूर इस शांत जगह पर संजय पौने दो एकड़ में फार्म हाउस बना रहे हैं। अभी यह पूरी तरह निर्माणाधीन है मिस्त्री दिन-रात इसे बनाने में लगे हैं। वहां कई तरह की सब्जियां और पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं।