राज्यपाल के सामने परेड कर सकते हैं RJD विधायक कांग्रेस बोली- भाजपा के 20 विधायक हमारे संपर्क में बिहार में इस वक्त सियासी हलचल जारी है। आरजेडी और जेडीयू गठबंधन टूटने के कयास लगाए जा रहे है। दो दिन से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली से लेकर पटना में शुक्रवार 26 जनवरी रात तक बैठकों का दौर चला। राबड़ी आवास पर लालू-तेजस्वी ने राजद कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें तेजस्वी ने कहा आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे। इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। केजरीवाल बोले-भाजपा ने 7 विधायकों को ₹25 करोड़ ऑफर किए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली की आप सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा के एक नेता ने पिछले दिनों दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। पंजाब में 5 दोस्त जिंदा जले पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी एक्सीडेंट के बाद कार में एक धमाका हुआ और फिर उसमें आग लग गई महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया है। शिंदे सरकार ने आंदोलनकारियों की सभी मांगें मान ली हैं। शनिवार (27 जनवरी) को सीएम एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से नवी मुंबई में मुलाकात की। उन्होंने जरांगे को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया और अध्यादेश की कॉपी सौंपी। राजस्थान-बिहार में तेज ठंड UP में शीतलहर की चेतावनी उत्तर भारत के लगभग सभी राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। उत्तराखंड पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश ओडिशा और बिहार में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3º से 6º के बीच रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के हिसार में पारा 2.7º पहुंचा। इसके अलावा इन राज्यों में शीतलहर भी चली जिससे ठिठुरन बढ़ी।