Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
13-Jan-2024

शाहरुख को देख जगह खाली करने लगे ISRO साइंटिस्ट शाहरुख के साथ ISRO के वैज्ञानिकों को भी सम्मान दिया गया शाहरुख खान के एक जेस्चर की खूब तारीफ हो रही है। शाहरुख खान हाल ही में एक इवेंट में गए थे। वहां ISRO के वैज्ञानिकों को सम्मान दिया जा रहा था। सभी लोग स्टेज पर मौजूद थे। शाहरुख सामने से आए तो चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट मैनेजर रहे पी वीरमुथुवेल उनके लिए जगह खाली करने लगे वो शाहरुख को अपनी जगह देकर पीछे हटने लगे तभी एक्टर ने उन्हें रोक लिया। शाहरुख पी वीरमुथुवेल के हाथों को पकड़कर सामने तक लाए और उन्हें पहली लाइन में खड़ा कर दिया। आमिर की बेटी आयरा का रिसेप्शन आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा ग्रैंड फंक्शन आज मुंबई में आमिर खान की बेटी आयरा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी है। यह फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा। अमिताभ बच्चन शाहरुख खान और सलमान खान समेत इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। कई बड़े राजनेता भी इस रिसेप्शन में मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन मशहूर क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। पद्मश्री पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकीं सिंगर का 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। उन्हें पुणे के अस्पताल भी ले जाया गया था हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ दिनों बाद ही वो मुंबई में परफॉर्म करने वाली थीं। तृप्ति डिमरी ने किया खूबसूरत रैंप वॉक Ajio Luxe के चौथे एडिशन में बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस दिखाई दीं। ये इवेंट कल यानी 12 जनवरी की रात मुंबई के बीकेसी इलाके में हुआ। Ajio Luxe इवेंट में जैकलीन फर्नींडीज तृप्ति डिमरी श्रद्धा कपूर सोनल चौहान माहिरा शर्मा जिया शंकर जैस्मिन भसीन-अली गोनी और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे।