स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन PM मोदी ने किया 100 करोड़ से 20 साल में तैयार हुआ 7 मंजिला मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को काशी दौरे का दूसरा दिन है। पीएम ने उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया। 20 साल में 100 करोड़ की लागत से 7 मंजिला यह मंदिर तैयार हुआ है। 10.30 बजे पीएम पहुंचे PM मोदी ने मंदिर की दीवारों पर उकेरी अद्भुत नक्काशी देखी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर में से एक है। सोने की पादुकाएं राम मंदिर में विराजित होंगी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। फिलहाल ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। पुणे के अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर सड़क हादसा महाराष्ट्र के पुणे के अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। रविवार देर रात एक पिकअप ट्रक की यात्री रिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना डिंगोर-पिंपलगांव की सीमा पर कल्याण हाईवे रोड के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। कश्मीर के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलवामा के नैना बटापोरा में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान यह आतंकी पकड़ा गया। गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान रोहेल अब्दुल्ला निवासी नुली पोशवारी शोपियां के रूप में हुई। रोहेल 8 दिसंबर से अपने घर से लापता था। शिमला में स्केटिंग शुरू टूरिस्ट भी 300 रुपए में उठा सकेंगे हिमाचल की राजधानी शिमला में ब्रिटिश काल के बने आइस स्केटिंग रिंक में सोमवार से स्केटिंग शुरू हो गई। पहले ही दिन 50 से ज्यादा स्केटर्स ने यहां स्केटिंग का आनंद उठाया। इस दौरान स्केटर्स में जबरदस्त उत्साह देखा गया> प्राकृतिक विधि से आइस जमाने वाला यह एशिया का इकलौता आइस स्केटिंग रिंक है।