ISIS साजिश केस में महाराष्ट्र-कर्नाटक में NIA की छापेमारी 40 से ज्यादा जगहों पर तलाशी महाराष्ट्र में 13 लोग गिरफ्तार नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के बाद एजेंसी ने महाराष्ट्र से 13 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है ये लोग आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हैं।NIA ने महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों पुणे में दो ठाणे सिटी में 9 भयंदर में एक और कर्नाटक में एक-एक जगह पर रेड की झारखंड में कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के तीन राज्यों झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों से आयकर विभाग को शनिवार तक 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिल चुका है। टैक्स चोरी के मामले में इनके घरऑफिस और फैक्ट्री पर बुधवार 6 दिसंबर को छापेमारी शुरू की गई थी। नया सीएम चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक राजस्थान का नया सीएम चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले दिल्ली से लेकर जयपुर तक भाजपा में गहमागहमी का माहौल है। शुक्रवार रात को राजस्थान के रहने वाले और राष्ट्रीय महामंत्री रहे सुनील बंसल की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के राजस्थान के लिहाज से सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। रायपुर में कल होगी BJP विधायक दल की बैठक: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान रविवार या सोमवार को हो सकता है। रविवार को BJP विधायक दल की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का दौरा तय होने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। पार्टी ने मुंडा सहित सर्वानंद सोनोवाल और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को ऑब्जर्वर बनाया है। ट्रक ने 6 को कुचला 3 की मौत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया। इसमें 3 की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त सभी लोग सर्विस रोड पर खड़े थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसा थाना नागल के स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह हुआ।