Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Dec-2023

MP में CM के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में विचार-मंथन का दौर जारी है। पार्टी ने बैठक से पहले रायशुमारी के लिए आज (शुक्रवार) तीन पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं। माना जा रहा है कि खट्‌टर और के. लक्ष्मण विधायकों से वन टू वन चर्चा कर सकते हैं। छिंदवाड़ा में स्कूल वैन पलटी 5 बच्चों को चोटें आईं छिंदवाड़ा में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन पलटने से 5 बच्चों को मामूली चोट आई है। घटना अमरवाड़ा से सेजा हरणभाटा मार्ग पर हुई। अनबैलेंस होकर वैन रोड से उतरकर पलट गई। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल अमरवाड़ा भेजा गया। वैन शिशु मंदिर स्कूल अमरवाड़ा की बताई जा रही है। वैन में 8 बच्चे थे। भोपाल में इज्तिमा का पहला दिन: भोपाल में चार दिनी आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू हो गया है। इसमें दुनियाभर से जमातें आई हैं। पहले दिन शुक्रवार को जमातों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मौलाना जमशेद ने कहा जो तुम पर ज्यादती करे उसे माफ कर दें यह कड़वा घूंट जरूर है मगर यह ईमान वाले लोगों की पहचान भी है। इसलिए माफ करने वाला इंसान बनें। MP में आज बूंदाबांदी के आसार; सागर सबसे ठंडा मध्यप्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। भोपाल रायसेन और विदिशा में ओस गिरी। शाजापुर में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट गई। सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तेज ठंड रहेगी।