Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Dec-2023

लालदुहोमा ने मिजोरम के CM पद की शपथ ली चार साल पहले बनाई थी ZPM पार्टी मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। लालदुहोमा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति के सामने CM पद की शपथ ली लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। लोकसभा में आज पेश होगी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 5वां दिन है लोकसभा में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे कैश फॉर क्वेरी आरोप पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। महुआ भी ससंद पहुंची हैं संसद पहुंचने पर महुआ ने मीडिया से बातचीत में कहा- मां दुर्गा आ गई हैं अब देखिए क्या होता है। जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने वस्त्रहरण से शुरुआत की अब आप महाभारत का रण देखेंगे। वसुंधरा के बेटे पर बाड़ेबंदी का आरोप राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ेबंदी का आरोप लगा है। किशनगंज से BJP विधायक ललित मीणा के पिता ने कहा कि उनके बेटे समेत कई विधायकों को एक रिसोर्ट में रखा गया। उन्हें काफी मशक्कत के बाद घर लाया गया हालांकि भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने बाड़ेबंदी की बात को गलत बताते हुए कहा कि हम सहमति से होटल में रुके थे। कांग्रेस राज्यसभा सांसद के 10 ठिकानों पर IT छापा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के तीन राज्यों झारखंड ओडिशा और प. बंगाल के 10 ठिकानों पर बुधवार से चल रही छापेमारी में आयकर विभाग ने अबतक 200 करोड़ रुपए से अधिक कैश जब्त किया है। गुरुवार को नोटों की गिनती जारी रही। आयकर विभाग ने शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय से करीब 30 किमी दूर सतपुड़ा ऑफिस से 200 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं। दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार को 54 साल के एक आदमी ने 17 साल की लड़की पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी एसिड पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की के घर के सामने उस पर हमला किया था। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के रूप में की गई। पीड़ित मामूली रूप से झुलसी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।