Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Dec-2023

मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस बार नई पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10 भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। मिजोरम में सबसे बड़ा उलटफेर आइजोल ईस्ट-1 सीट पर हुआ। यहां मुख्यमंत्री जोरमथंगा चुनाव हार गए। आंध्र प्रदेश से आज 1 बजे टकराएगा साइक्लोन मिचौंग बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजॉम) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से आठ लोगों की मौत हुई है वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। NIA ने जम्मू-कश्मीर में 8 ठिकानों पर छापा मारा टेरर फंडिंग मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में 8 ठिकानों पर छापा मारा। जांच एजेंसी कश्मीर में 7 और जम्मू में एक जगह पर तलाशी कर रही है। भाई ने 4 दोस्तों के साथ बहन का गैंगरेप किया ओडिशा के कंधमाल जिले में एक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन (25) का गैंगरेप किया। फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना 3 नवंबर की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों को 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है।