प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमारे 85 विधायक सभी CM बनने में सक्षम हमारे 85 विधायक सभी CM बनने में सक्षम तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 8.52% मतदान हो चुका है। पूर्व क्रिकेटर और जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन ने परिवार के साथ वोट डाला। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैदराबाद में वोटिंग की। वहीं वोट डालने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता ने कोडंगल के विकाराबाद में अपने आवास पर गौ पूजन किया। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस की सरकर बनती है तो क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने की भी एक प्रक्रिया होती है। 85 विधायक हैं हर कोई सीएम पद के लिए सक्षम है। सूरत केमिकल प्लांट में अब तक 7 की जलकर मौत गुजरात के सूरत में बुधवार 29 नवंबर को केमिकल फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जिसमें 7 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। 24 घंटे बाद पुलिस को घटनास्थल से मानव कंकाल मिले। भारतीय अफसर पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में गुरुवार को न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई। इसमें एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या करने की कोशिश का आरोप है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक आरोपी को भारत सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा करने के लिए कहा था। देश में एक और चक्रवात आने वाला देश में एक और चक्रवात आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक्टिव हो गया है और अब यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। टाटा टेक का शेयर 140% ऊपर लिस्ट हुआ शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (30 नवंबर) में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 62 अंक बढ़कर 66963 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 12 अंक की बढ़त रही यह 20108 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली।