Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Nov-2023

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा दीपावली के बाद सस्ता हुआ सोना दीपावली के बाद सस्ता हुआ सोना दीपावली के दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के दाम 348 रुपए गिरकर 59892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं चांदी 1016 रुपए कमजोर होकर 69400 पर आ गई है। उत्तरकाशी टनल हादसा 55 घंटे से 40 मजदूर फंसे उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर की सुबह 4 बजे एक निर्माणाधीन टनल धंस गई थी। पिछले 55 घंटे से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। स्टील पाइप के जरिए मजदूरों को निकालने का प्लान किया है। इजराइल का दावा- गाजा पर हमास का कंट्रोल खत्म इजराइल ने दावा किया है कि हमास ने गाजा में कंट्रोल खो दिया है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास ने गाजा पट्टी से 16 साल बाद नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी साउथ की ओर भाग रहे हैं। नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं। अमेरिका-भारत मिलकर बनाएंगे मिसाइलों से लैस सैन्य वाहन एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए अमेरिका और भारत ने मिलकर सैन्य वाहन और बख्तरबंद गाड़ियों के निर्माण करने की योजना बनाई है। नई दिल्ली में आयोजित मंत्री स्तरीय बैठक में दोनों देशों के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्रियों ने मिलकर यह फैसला लिया। बालू माफिया ने 2 पुलिस वालों को रौंदाSI की मौत जमुई में चेकिंग के दौरान बालू से लदे ट्र्क ने SI और एक जवान को रौंद दिया। SI प्रभात रंजन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राइवेट क्लीनिक में जवान का इलाज चल रहा है। SI प्रभात रंजन गरही थाने में पदस्थ थे। वो वैशाली के रहने वाले हैं। महुआ मोइत्रा को TMC ने नादिया का जिलाध्यक्ष बनाया सांसद महुआ मोइत्रा को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने नादिया का जिलाध्यक्ष बनाया है। टीएमसी ने 13 जिलों में जिलाध्यक्ष बदले हैं। पार्टी ने 2024 आम चुनाव को देखते हुए ये तैयारी की है। महुआ ने X पर लिखे पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया जताया।