भारतीय जनता पार्टी की कुण्डली में सबसे खराब दौर | EMS TV 09-Nov-2023 #hindinews #madhyapradeshnews #election2023 ज्योतिषाचार्य राजीव नारायण का इंटरव्यु 4 पीएम में बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ है। पीएम न्यूज नेटवर्क द्वारा रविवार को ज्योतिषाचार्य राजीव नारायण का एक इंटरव्यू प्रसारित किया गया है। चुनावों को लेकर इंटरव्यू में ज्योतिषाचार्य ने बड़ी भविष्य वाणी की है। ज्योतिषाचार्य ने कहा कि भाजपा का लग्नेश बुध संकट ग्रह में भाजपा के लिए संकट उत्पन्न कर रहा है। कांग्रेस की कुंडली में भाग्य स्थान में कांग्रेस का ग्रह है जो सुख का घर है। कांग्रेस की कुंडली बहुत अच्छा संकेत दे रही है। जिस समय पर मतदान शुरू हो रहा है। उस समय पर कांग्रेस के पक्ष में उसका भाग्य साथ दे रहा है। भाजपा की कुंडली में पिछले 10 वर्षों में जो आश्वासन जनता को दिए गए थे। वही भाजपा लिए अब तकलीफ का कारण बन रहे हैं। क्योंकि उन्होंने जनता से किये वायदे पूरे नहीं किए। भाजपा की प्रतिष्ठा कम हो रही है। वहीं कांग्रेस की प्रतिष्ठा मतदाताओं के बीच में बढ़ रही है। भाग्यफल में कांग्रेस पुण्यशाली साबित हो रही है। असत्य का प्रचार करना पाप माना गया है। जनता प्रचार से प्रभावित होकर वोट करती है। पहले जो प्रचार किया गया है वहीं भाजपा के लिए अब कष्ट का कारण बन रहा है। ज्योतिषाचार्य राजीव रंजन ने कहा कांग्रेस की कुंडली में भाग्योदय हो रहा है। जन्मपत्री में राहुल की जन्म कुंडली में ग्रहों का सबसे अच्छा योग बन रहा है। भाजपा की कुंडली में चंद्रमा में शनि राहु की दशा चल रही है। ऐसी स्थिति में बीजेपी कितने भी हाथ-पैर मार ले। सरकारी एजेंसियों का कितना भी दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टियों को तंग कर ले। लेकिन इससे भाजपा का वोट बैंक बढ़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार यह कह रहा हूं कि बीजेपी का वोट सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग से कम होगा बढ़ेगा नहीं। भाजपा के ग्रह योग में आतंरिक संकट एवं बगावत के योग बने हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा देश में बड़ी तेजी के साथ बढ़ेगी। 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिल रही है। वर्तमान स्थिति में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 4 नवम्बर के बाद से कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत होगी वहीं भाजपा के लिए आतंरिक एवं बाहय संकट बढ़ेगे। #hindinews #madhyapradeshnews #election2023 #bjpnews