जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। तेलंगाना में कांग्रेस कैंडिडेट श्रीनिवास रेड्डी के ऑफिस में IT की रेड तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होने हैं। उससे पहले आज इनकम टैक्स ने कांग्रेस कैंडिडेट श्रीनिवास रेड्डी के ऑफिस में रेड डाली है। रेड्डी खम्मम जिले के पलैर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड्डी को आज चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल करना था। उनके समर्थक उनके दफ्तर पर IT की रेड का विरोध कर रहे हैं। योगी ने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए अयोध्या में पहली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किया। साथ में 18 कैबिनेट मंत्री भी मौजूद हैं। यहां योगी अपने मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में बैठकर पहुंचे थे। इस दौरान खिड़की से हाथ हिलाकर उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। आज कैबिनेट बैठक में करीब 5 हजार करोड़ के 25 प्रस्ताव रखे जाने हैं। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने बढ़ाईं धाराएं आईआईटी BHU में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म (IPC 376-D) और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए यौन उत्पीड़न (IPC 509) करने से संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं.छात्रा का कलमबंद बयान पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज हो चुका है. पीड़ित छात्रा ने बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया था. साथ ही जबरन निर्वस्त्र करके वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी थी. गुरुग्राम में चलती स्लीपर बस में लगी आग गुरुग्राम में बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8.30 बजे हुई जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में 20 नवंबर के आसपास कृत्रिम बारिश की संभावना: दिल्ली की हवा हर रोज और जहरीली होती जा रही है। इसका प्रभाव कम करने के लिए केजरीवाल सरकार 20 नवंबर के आसपास राजधानी में पहली बार कृत्रिम बारिश करा सकती है। दरअसल दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने 8 नवंबर यानी बुधवार को IIT कानपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की जिम्मेदारी IIT कानपुर को सौंप दी गई है।