एग्जाम देने आईं लड़कियों से मंगलसूत्र हटाने को कहा हॉल में एंट्री देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देने आईं लड़कियों को एग्जाम हॉल में एंट्री देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा गया। लड़कियों से उनके कान के झुमके गले की चेन और बिछिया भी हटाने को कहा गया। इस मामले को लेकर भाजपा सांसद बसनगौड़ा यत्नाल ने पूछा कि क्या ये नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए था। एक स्टूडेंट जिससे मंगलसूत्र उतारने को कहा गया था उसने बताया कि अधिकारियों ने हिजाब पहनने वाली महिलाओं की भी चेकिंग की लेकिन उन्हें अंदर एंट्री मिल गई। चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। इन दोनों राज्यों में मंगलवार 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की आखिरी (सातवीं) लिस्ट जारी की। इसमें मंत्री शांति धारीवाल टिकट लेने में कामयाब हो गए। पूर्व CM वसुंधरा राजे के सामने कांग्रेस ने नए चेहरे रामलाल चौहान को टिकट दिया है। कांग्रेस 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भरतपुर विधानसभा सीट रालोद के लिए छोड़ी गई है। दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की ओर से जारी डेटा के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली टॉप पर है। यहां रविवार सुबह साढ़े सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 483 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान का लाहौर तीसरे पर कोलकाता चौथे पर बांग्लादेश का ढाका और मुंबई पांचवें नंबर पर हैं। 49वां शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। सचिन का 49वां शतक 451वीं पारी में आया था। वहीं विराट का 49वां शतक 277वीं पारी में आया। साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप में पहली बार 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है।