महाराष्ट्र के बीड में कर्फ्यू इंटरनेट बंद मराठा आरक्षण पर अध्यादेश ला सकती है सरकार महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण हिंसक हो गया है। बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार सुबह उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी आगजनी हुई। यहां प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी। उधर इस आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित बीड शहर के बाद उस्मानाबाद में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन सुबह 8 बजे नर्मदा जिले के केवडिया स्थित पहुंचे। उन्होंने यहां लौह पुरूष और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटेल की यहां 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहा जाता है। महुआ बोलीं-सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के कई बड़े नेताओं ने दावा किया है कि सरकार उनके फोन और ईमेल हैक करने की कोशिश कर रही है। इन नेताओं ने अपनी एपल ID पर आए अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय के पास कोई और काम नहीं है। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू को अंतरिम जमानत: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को हाईकोर्ट ने 28 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। 9 सितंबर को स्किल डेवलपमेंट घोटाले में नायडू को CID ने नांदयाल से गिरफ्तार किया था। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की वकील सुनकारा कृष्णमूर्ति ने बताया कि नायडू को मेउिकल ग्राउंड पर राहत दी गई है। पंजाब में आप MLA पर ED रेड: पंजाब के मोहाली से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलवंत सिंह के घर व दफ्तरों में मंगलवार सुबह-सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड हुई है। ED की टीमें मोहाली के अलावा पंजाब व राजस्थान के 12 लोकेशनों पर एक साथ की गई है। रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़े थप्पड़ नोएडा में एक रिटायर्ड IAS ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद लिफ्ट में कुत्ता ले जाने का था। महिला लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाना चाहती थी। मगर रिटायर्ड IAS ने महिला को ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर महिला भड़क गई। फिर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रिटायर्ड IAS ने महिला को कई थप्पड़ मारे। थोड़ी देर बाद महिला का पति आया और उसने रिटायर्ड IAS को पीट दिया। थप्पड़ ही थप्पड़ मारे।