Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Oct-2023

सालाना एक लाख यूनिफॉर्म सप्लाई होती हैं इजराइल-हमास जंग के बीच केरल के कन्नूर जिले की एक कंपनी इजराइली पुलिस के लिए यूनिफॉर्म तैयार कर रही है। इस कपंनी का हेडक्वार्टर मुंबई में है। करीब 8 साल पहले इस कंपनी के साथ इजराइल की डील हुई थी डील के तहत केरल की कंपनी इजराइल पुलिस के लिए हल्के नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट तैयार करती है। कंपनी ने शर्ट पर डबल पॉकेट्स के अलावा इजराइल पुलिस का प्रतीक चिन्ह भी डिजाइन करके लगाया है। मंगलुरु में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला: कर्नाटक के मंगलुरु में एक कार सवार ने फुटपाथ पर चल रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने कहा कि कार कमलेश बलदेव नाम का व्यक्ति चला रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। अटारी बॉर्डर पर आज लहराएगा सबसे ऊंचा तिरंगा पंजाब के अमृतसर में आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंच रहे हैं। वह अटारी बॉर्डर पर नए स्थापित तिरंगे के पोल का उद्घाटन करेंगे। इस तिरंगे के फहराने के साथ ही हर भारतीय गर्व से गा सकेगा कि झंडा ऊंचा रहे हमारा। अटारी सरहद पर आज फहराया जाने वाले तिरंगे का पोल देश में सबसे ऊंचा है। दो राज्यों के राज्यपाल बदले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा और BJP नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार रात को यह जानकारी दी। वे ओडिशा के राज्यपाल दास गणेशी लाल की जगह लेंगे वहीं इंद्रसेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से BJP नेता हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इंद्रसेना त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी की गला काटकर हत्या अयोध्या में हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की हत्या कर दी गई। मंदिर के आश्रम में एक कमरे में पुजारी की लाश मिली। धारदार हथियार से गला काटकर उनकी हत्या की गई। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। जिस कमरे में वारदात हुई वहां से महज 40-50 फीट की दूरी पर पुलिस तैनात थी। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।