रामलीला के दौरान अश्लील गाने फूहड़ डांस रामलीला के दौरान अश्लील गाने फूहड़ डांस हरियाणा के पलवल में रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील गाने पर फूहड़ डांस हुआ। जिसमें रामलीला का रावण भी खूब नाचता नजर आया। यह रामलीला जवाहर नगर कैंप में हो रही है। जिसमें डांसर छत पर सोया था बहनोई गाने पर नाच रही है। हालांकि इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क गए गए हैं। बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए रामलीला के आयोजक को फोन कर खूब लताड़ लगाई। पाकिस्तान की फायरिंग में दो BSF जवान घायल भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मंगलवार को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें दो BSF जवान घायल हो गए। BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) PRO के मुताबिक यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे की है। घायल BSF जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इसके बाद अरनिया सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। 2021 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के बाद सीज फायर उल्लंघन की यह पहली घटना है कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की दिल्ली में मीटिंग शुरू कांग्रेस पार्टी की इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है। इसमें राजस्थान के कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाकी 146 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में मीटिंग कांग्रेस मुख्यालय में चल रही है। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी सोनिया गांधी समेत मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता मौजूद हैं। गाजा में हॉस्पिटल पर राकेट अटैक 500 की मौत इजराइल और हमास जंग में मंगलवार देर रात सबसे बड़े हमले की खबर आई। गाजा सिटी के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर रॉकेट हमले में 500 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। हमास ने दावा किया कि हमला इजराइल ने किया। वहीं इजराइल ने कहा है कि हॉस्पिटल पर हुए हमले में उसका हाथ नहीं है। बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट दिखी शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (18 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 66100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक से ज्यादा की गिरावट रही यह 19700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है।