कर्नाटक में कांग्रेस के ठेकेदारों से 100 करोड़ मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं के करीबियों के घरों से CBI की रेड में 100 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने का दावा किया है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर लिखा- कर्नाटक की घटना बेहद शर्मनाक है। यह राज्य के मतदाता के साथ घिनौना मजाक है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे हैं। कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे आइजवाल पहुंचे। मंगलवार की सुबह वह मीडिया से बात करेंगे और फिर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी आइजवाल से लुंगलेई जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे। परमाणु हथियार के सामान की तस्करी का खतरा भारत के पड़ोसी देशों- पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल और म्यांमार से रेडियोएक्टिव मैटीरियल की तस्करी का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने बॉर्डर के 8 संवेदनशील इलाकों पर रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट (RDE) लगाने का फैसला लिया है। यह डिवाइस बॉर्डर के पास किसी भी तरह के रेडियोएक्टिव मैटीरियल की मौजूदगी को तुरंत डिटेक्ट कर लेगी। सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी भारतीय सेना केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे नारी सशक्तिकरण उज्ज्वला आत्मनिर्भर और सक्षम भारत को जनता के बीच ले जाने के काम में अब सैन्य और रक्षा प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने थलसेना वायुसेना और नौसेना के अलावा DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) व BRO (सीमा सड़क संगठन) को 9 शहरों में सेल्फी पॉइंट्स बनाने को कहा है। सेंसेक्स 44 अंक की गिरावट के साथ 66238 पर खुला हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 16 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 44 अंक की गिरावट के साथ 66238 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 14 अंक की गिरावट है यह 19737 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिल रही है।