Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Oct-2023

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर जो बैठक चल रही थी. उसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कमलनाथ के कराए गए सर्वे पर आपत्ति व्यक्त करते हुए टिकट वितरण के तरीके पर नाराजी जाहिर की। खबरों में कहा जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष और दिग्विजय सिंह बीच में बैठक छोड़कर वापस आ गए हैं। जिसके कारण एक बार फिर टिकट वितरण को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। अब कांग्रेस की सूची कैसे जारी होगी उसको लेकर संशय बन गया है। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि सर्वे के नाम पर कमलनाथ अपने चहेतो के टिकट फाइनल कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस की पहली सूची पर ही संकट के बादल छा गये हैं। वही यह भी कहा जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होने के कारण पूर्वजों के श्राद्ध के लिए दिग्विजय सिंह वापस लौटे हैं।