Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Oct-2023

UP-MP समेत 6 राज्यों में NIA की छापेमारीPFI के 12 ठिकानों पर तलाशी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार को छह राज्यों UP MP राजस्थान दिल्ली महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छापेमारी की। ये सर्च ऑपरेशन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 12 ठिकानों पर चल रहा है। PFI को पिछले साल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बैन कर दिया गया था। खबरों के मुताबिक राजस्थान के टोंक कोटा गंगापुर में NIA की टीम ने देर रात दबिश दी है कई संदिग्धों को पकड़ा है। न्यूजक्लिक फॉरेन फंडिंग केस में CBI ने जांच शुरू की चीन से फंड लेने और चाइनीज प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप में न्यूजक्लिक के खिलाफ अब CBI टीम भी छानबीन कर रही है। बुधवार को CBI की एक टीम दिल्ली में न्यूजक्लिक के फाउंडर और एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ के घर गई और तलाशी ली लगभग आठ लोगों की टीम पुरकायस्थ के घर पर मौजूद थी। टीम ने पुरकायस्थ की पत्नी गीता हरिहरन से पूछताछ की। गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट 21 अक्टूबर को इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट भेजेगा। ​​​​साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) का आयोजन आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में होगा। छेड़छाड़ का विरोध...छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका बरेली में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने 12वीं छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का ऑपरेशन हुआ है। उसकी कई हड्डियां भी टूटी हैं। वारदात बरेली के सीबीगंज इलाके की है। एशियन गेम्स से सोना जीतकर लौटी पानीपत की बहू: एशियन गेम्स में पानीपत की बहू रितु गुलिया की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। जिसके बाद से ही हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल में भी खुशी की लहर है। क्योंकि रितु हिमाचल की बेटी है।