Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Oct-2023

7000 लोग फंसे एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 21 हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने गुरुवार को बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। राजौरी में मेजर ने साथियों पर फायरिंग की ग्रेनेड फेंका जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को एक आर्मी अफसर ने शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान साथियों पर फायरिंग की और ग्रेनेड फेंका। घटना में 3 अधिकारी सहित 5 जवान घायल हो गए। न्यूज एजेंसी PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। मुंबई में 6 मंजिला इमारत में आग 7 की मौत मुंबई के गोरेगांव इलाके में कल देर रात 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। जिसमें कुल 51 लोग घायल हो गए। अब तक 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 की हालत गंभीर है। 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं। आग किस वजह से लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। पार्टी ने लिखा- नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है। पोस्टर में राहुल के 7 सिर दिखाए गए हैं। जिस पर लिखा है- भारत खतरे में है। वहीं कांग्रेस इस पोस्टर को आपत्तिजनक बताया है। आपकी EMI नहीं बढ़ेगी रेपो रेट 6.5% पर बरकरार RBI ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी आपकी EMI नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी।