राहुल गांधी ने जूठे बर्तन धोए सब्जी काटी जूतों की सेवा की पंजाब के अमृतसर आकर सभी को चौका दिया इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के सीनियर नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों अचानक पंजाब के अमृतसर आकर सभी को चौका दिया। उनका यह आध्यात्मिक टूर तब था जब पूरे पंजाब में कांग्रेस-AAP के बीच घमासान चल रही है जबकि केंद्र में दोनों पार्टियां INDIA गठबंधन के लिए बैठकें कर रही हैं। राहुल गांधी यहां 48 घंटे रहे और तकरीबन 4 घंटे सेवा करने के बाद बिना कुछ कहे-बोले दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान राहुल ने गोल्डन टेंपल में छबील के करीब जूठे बर्तनों को धोने लंगर घर में सब्जी काटने की सेवा की साथ ही जोड़ा घर में जूतों की भी सेवा की । सिक्किम में बादल फटने की वजह था नेपाल का भूकंप सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने की घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 26 घायल हैं। 102 लोग अब भी लापता हैं जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। AAP सांसद संजय सिंह की कोर्ट में आज पेशी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में 10 घंटे पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। ED आज कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी। सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी 65700 के स्तर पर शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (5 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 65700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 130 अंक से ज्यादा की तेजी रही। ये 19550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।