Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Oct-2023

बादल फटने से बाढ़! सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई 23 जवान लापता सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 23 जवान लापता हो गए। डिफेंस PRO के मुताबिक ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू-राबड़ी को जमानत लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट से मामले में लालू तेजस्वी राबड़ी देवी को जमानत मिल गई है। 50 हजार के मुचलके पर सभी को नियमित जमानत दी गई है। अब 16 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई होगी। इस दिन से मामले में सुनवाई शुरू की जाएगी। दिल्ली स्थित घर पर चल रही तलाशी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची। यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हो रही है। बताया जा रहा है करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे हैं। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। न्यूजक्लिक फाउंडर और HR हेड 7 दिन की रिमांड में दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर की रात न्यूजक्लिक वेबसाइट के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। 4 अक्टूबर की सुबह उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इन पर फॉरेन से फंडिंग लेने का आरोप है। पुलिस ने सुबह 30 से ज्यादा लोकेशंस पर छापे मारे गए थे। शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 4 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 65000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 120 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 19400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी देखने को मिल रही है।