न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 लोकेशन पर छापे दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को वेबसाइट न्यूजक्लिक पर रेड की है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर वेबसाइट से जुड़ी 30 से ज्यादा लोकेशन्स पर छापा मारा है। पुलिस कुछ पत्रकारों को अपने साथ ले गई है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई UAPA के तहत की है। दो महीने पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी वामपंथी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फाइनेंस किया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंडिंग देते हैं। बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने को कहा भारत ने कनाडा से उनके 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर जारी तनाव के बीच ये फैसला लिया गया है। इन डिप्लोमैट्स को भारत छोड़ने के लिए 10 अक्टूबर की डेडलाइन दी गई है। महाराष्ट्र के अस्पताल में एक दिन में 24 की मौत महाराष्ट्र में नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतों के बाद भी मरीजों के मरने सिलसिला जारी है। प्रशासन ने कहा कि 4 मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। 1 मरीज का लिवर फेल हुआ था। 1 मरीज की मौत जहर खाने 2 की संक्रमण और 1 महिला की मौत डिलीवरी के वक्त ज्यादा ब्लड बहने से हुई। वहीं अन्य मौतों की जांच चल रही है। सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (3 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 65500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 140 अंक से ज्यादा की गिरावट है यह 19500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिल रही है।