Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Sep-2023

7.2 तीव्रता का भूकंप 296 की मौतें मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप 296 की मौतें अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से अब तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। 153 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। स्किल डेवलपमेंट स्कैम चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार सुबह 6 बजे राज्य के नंदयाल शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक ये मामला 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है। लोकेश यहां पदयात्रा कर रहे थे। उन्हें विजयवाड़ा नहीं जाने दिया गया। भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बना नई दिल्ली में G20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष PM ने जैसे ही इसे पारित किया अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने PM मोदी को गले लगा लिया। अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने के लिए चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी भारत का समर्थन किया। 11 सितंबर से खुल रही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGBs) 2023-24 की दूसरी सीरीज सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है। इसमें 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस बार के लिए सोने की कीमत 5923 रुपए प्रति 1 ग्राम तय की है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश किया जा सकता है। नोवाक जोकोविच US ओपन के फाइनल में पहुंचे टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर US ओपन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए। जोकोविच 10वीं बार US ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज रूस के डेनियल मेदवेदेव से हारकर बाहर हो गए। वहीं भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन टूर्नामेंट के फाइनल में राजीव राम और जो सैलिसबरी से हार गए।