Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Sep-2023

सरकार ने लगाई आईफोन के इस्तेमाल पर रोक! चीन में सरकारी कर्मचारियों के आईफोन इस्तेमाल के रोक की रिपोर्ट के बाद एपल के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर करीब 6% टूटे है। गुरुवार को ये 5.35 डॉलर या 2.92% नीचे 177.56 डॉलर पर बंद हुए। एपल का तीसरा सबसे बड़ा बाजार चीन है। इसका पिछले साल के कुल राजस्व 394 बिलियन डॉलर में 18% हिस्सा था। चीन में एपल के सबसे ज्यादा प्रोडक्ट भी मैन्युफैक्चर किए जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों पर प्रतिबंध से चीन में आईफोन की बिक्री 5% तक कम हो सकती है। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी उत्तराखंड की बागेश्वर बंगाल की धुपगुड़ी झारखंड की डुमरी केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं। इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के मुताबिक त्रिपुरा की दो सीटों में से धनपुर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। 9 से 10 सितंबर को होने वाली समिट की तैयारियां पूरी नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी भारत पहुंच चुकी हैंं। उन्हें कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रिसीव किया है। इस समिट में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्रसेल्स में यूरोपीय यूनियन के सांसदों से मुलाकात की। राहुल का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट हो रही है। वो समिट खत्म होने के बाद भारत लौटेंगे।