Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Sep-2023

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप रिकॉर्ड किया चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का आज (1 सितंबर) नौवां दिन है। 31 अगस्त को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है। एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र ने बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है। मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का दूसरा दिन मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक का आज यानी 1 सितंबर को दूसरा दिन है। मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में शुरू हो गई है। विपक्षी गठबंधन आज दोपहर तक लोगो और कन्वीनर (संयोजक) का नाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगो को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी है। I.N.D.I.A का IN केसरिया रंग से D पर सफेद रंग और IA पर हरा रंग हो सकता है रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं जया सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने अनिल कुमार लाहोटी की जगह ली। रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को बोर्ड का चेयरपर्सन और CEO नियुक्त किया गया है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया श्रीलंका ने एशिया कप 2023 में अपने अभियान का आगाज जीत से किया है। टीम ने ग्रुप-बी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 42.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 165 रनों का टारगेट 39 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। तेज गेंदबाज मथीश पथिराना प्लेयर ऑफ द मैच रहे।