Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Aug-2023

राहुल गांधी लेह में सेना के रिटायर्ड अफसरों से मिले तिरंगा फहराया भारत माता की जय के नारे लगाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं। सोमवार रात को उन्होंने लेह मार्केट में आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से मुलाकात की। राहुल ने उनके साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान मार्केट में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई राहुल ने मार्केट में खरीदारी भी की। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 4 की मौतें: उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में सोमवार को हुई लैंडस्लाइड में चार महीने के बच्चे समेत चार की मौत हो गई। इनके शव गाड़ी से निकाले गए जो मलबे में दब गई थी टिहरी SP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। मलबा जमा होने के कारण नई टिहरी-चंबा रोड बंद हो गई थी। नूंह में हिंसा के आरोपी का एनकाउंटर नूंह हिंसा के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। नूंह की अपराध शाखा ने आमने-सामने फायरिंग के बाद आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वह ढिडारा तावड़ू का रहने वाला है। मुठभेड़ के बाद उसे तावड़ू स्थित अरावली की पहाड़ियों के खंडहर से गिरफ्तार कर लिया गया। चंद्रयान-3 के आखिरी 15 मिनिट्स खौफ के:कल शाम 6:04 बजे लैंडिंग चंद्रयान-3 के लैंडर को कल यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। इसमें 15 से17 मिनट लगेंगे। इस ड्यूरेशन को 15 मिनिट्स ऑफ टेरर यानी खौफ के 15 मिनिट्स कहा जाता है। अगर भारत का चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुल होता है तो वो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। एशिया कप की टीम इंडिया में 4 बड़ी खामियां एशिया कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 सदस्यीय स्क्वॉड चुना गया है। संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर बनकर श्रीलंका जाएंगे क्योंकि टीम में शामिल केएल राहुल अब भी इंजरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं। अगर राहुल टूर्नामेंट से बाहर हो गए तो उनकी जगह सैमसन को स्क्वॉड में शामिल कर लिया जाएगा।