Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Aug-2023

सुप्रीम कोर्ट बोला- अभद्र पोस्ट के लिए सजा मिलनी जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक पोस्ट करने वालों को सजा मिलनी जरूरी है। ऐसे लोग माफी मांगकर आपराधिक कार्यवाही से नहीं बच सकते हैं। उन्हें अपने किए का नतीजा भुगतना होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार (18 अगस्त) को ये टिप्पणी देते हुए तमिलनाडु के एक्टर और पूर्व विधायक एस वे शेखर (72 साल) के खिलाफ दर्ज मामले को रफा-दफा करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ महिला पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है। मणिपुर हिंसा के बाद म्यांमार गए 212 मैतेई वापस लौटे मणिपुर हिंसा के बीच जान बचाने के लिए म्यांमार में शरण लेने वाले 212 मैतेई लोग वापस मणिपुर आ गए हैं। 3 मई को मोरे गांव में हिंसा के बाद ये लोग म्यांमार चले गए थे। राज्य के CM एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया साइट X (पुराना नाम ट्विटर) पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लौट आने पर राहत और कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस ने दानी डाटा ऐप पर सवाल उठाए कांग्रेस ने गुजरात में फुटबॉल बेटिंग ऐप (Dani Data App) से 1400 करोड़ के स्कैम मामले पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के राज्य में चीनी घुसपैठ हुई है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी जानकारी के बिना देश में कुछ भी नहीं होता है। या तो पीएम को पता नहीं था कि क्या हो रहा है या फिर उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी अपनी आंखें और कान बंद कर लिए। हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड से 9 हजार घरों में दरारें हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल में 9 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। 11 हजार लोगों ने पलायन किया जबकि 330 लोगों की जान चली गई है। यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस का भी मेकओवर करेगा टाटा ग्रुप एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप अपनी बजट एअरलाइंस एअर इंडिया एक्सप्रेस के लोगो और लिवरी में बदलाव करने की योजना बना रही है। हालांकि टेल आर्ट संस्कृति में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। न्यूज एजेंसी PTI से एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो महीनों में एअरलाइंस नए लोगो और लिवरी के साथ अपना पहला विमान लॉन्च करेगी।