Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Aug-2023

किसान के घर NIA की छापा! जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छापेमारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के चोटीगाम इलाके में रहने वाले मोहम्मद यूसुफ वानी के घर तलाशी जारी है। वानी पेशे से किसान हैं। वहीं इससे पहले गुरुवार को बठिंडी इलाके में NIA की टीम और सोपोर पुलिस ने लश्कर के 2 ओवरग्राउंड वर्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। वे 20 अगस्त को पैंगोंग लेक पर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 20 अगस्त1944 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन को कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। हिमाचल में 55 दिन में 113 लैंडस्लाइड 330 की मौत पहाड़ों में बढ़ता कंस्ट्रक्शन और घटता वन क्षेत्र हिमालय की उम्र घटा रहा है। इसके पहाड़ दरक रहे हैं। हिमाचल इसका उदाहरण है। यहां दो साल में भूस्खलन की घटनाएं 6 गुना बढ़ गई हैं। इस मानसून के 55 दिन में 113 बार भूस्खलन हुआ है। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर के थोवई कुकी गांव पर हमला 3 की मौत मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे उखरुल के लितान के पास थोवई कुकी गांव में गोलीबारी हुई। जिसमें गांव के 3 वॉलेंटियर्स के मारे जाने की खबर है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट में गिरावट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (18 अगस्त) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 64850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 90 अंको की गिरावट देखने को मिल रही है ये 19270 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।