Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Aug-2023

63 साल पुराना कानून बदलेगा लोकसभा में बिल पेश 63 साल पुराना कानून बदलेगा लोकसभा में बिल पेश अंग्रेजों के बनाए पुराने IPC CrPC-एविडेंस कानून बदलेंगे अंग्रेजों के जमाने के कानून खत्म होंगे। मानसून सेशन के आखिरी दिन 11 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 163 साल पुराने 3 मूलभूत कानूनों में बदलाव के बिल लोकसभा में पेश किए। सबसे बड़ा बदलाव राजद्रोह कानून को लेकर है जिसे नए स्वरूप में लाया जाएगा। ये बिल इंडियन पीनल कोड (IPC) कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC) और एविडेंस एक्ट हैं। रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड मलबे में दबी कार 5 की मौत उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक गाड़ी उसमें दब गई। 12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। ये सभी गुजरात से आए थे जो केदारनाथ यात्रा करने आए थे। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों बिहार यूपी उत्तराखंड हिमाचल पंजाब सहित 13 राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है। वायनाड दौरे पर निकले राहुल गांधी कोयंबटूर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली से वायनाड के लिए निकले। वह सुबह 9:30 बजे कोयंबटूर पहुंचे। यहां से वायनाड जाएंगे। राहुल 12 और 13 अगस्त यानी दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। राहुल यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी थी। मोदी सरनेम केस की सुनवाई करने वाले जज का ट्रांसफर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई करने वाले गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें पटना हाईकोर्ट भेजा गया है। प्रच्छक ने 7 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका पर सुनवाई की थी। संघ परिसर की 8 बिल्डिंग को शनिवार सुबह गिरा दिया गया वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर की 8 बिल्डिंग को शनिवार सुबह गिरा दिया गया। कुल 6 बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है। ध्वस्तीकरण के दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू किया। 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 8