Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Aug-2023

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A. का मार्च प्रदर्शन में राहुल-सोनिया शामिल; लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन के विरोध में दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं ने हंगामा किया। I.N.D.I.A. के सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बाद में सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा शुभ रहा है। ये इंडिया गठबंधन नहीं घमंडिया गठबंधन है। स्पीच शुरू होने के 1 घंटा 32 मिनट बाद उन्होंने मणिपुर का जिक्र किया। इससे ठीक पहले ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया था। विपक्ष की अनुपस्थिति में भी मोदी 40 मिनट बोले। हरियाणा के नूंह में पुलिस और दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हुई हरियाणा के नूंह में पुलिस और दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हिंसा के 2 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उधरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित BJP के कई नेता नूंह पहुंचे। पर पुलिस ने उन्हें हिंसा प्रभावित इलाकों में नहीं जाने दिया। वहीं AAP नेताओं को गुरुग्राम में रोक दिया गया। हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहे। रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है। 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया। यह जगह मॉस्को से करीब 5550 किमी ईस्ट में है।