Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Jul-2023

भूकंप से हिल गई राजधानी! 25 मिनट के बीच 3 झटके भूकंप से हिल गई राजधानी! 25 मिनट के बीच 3 झटके राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार को भूकंप से हिल गई। यहां सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट के बीच 3 झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार तीन झटके आए हैं। भूकंप का पहला झटका 4:09 पर आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 पर आया जिसकी तीव्रता 3.1 और तीसरा झटका 4:25 पर आया जो 3.4 तीव्रता का था। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। वहीं भीड़ ने गुरुवार (20 जुलाई) शाम को एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई (बुधवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 22 राज्यों के 235 जिलों में बाढ़ जैसे हालात देशभर में 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इधर महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड की वजह से पूरा गांव तबाह हो गया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मानसून सत्र का दूसरा दिन दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। हंगामे के बीच चार मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में 19 मिनट तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस बीआर गवई और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही IT कंपनी इंफोसिस के कमजोरी नतीजों के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक नीचे 67000 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। ये 19850 के करीब ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स पर सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर इंफोसिस है। ये करीब 8% नीचे 1330 के स्तर पर आ गया है।