Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Jul-2023

भाजपा मुस्लिम वोटों के लिए यात्रा निकालेगी अब्दुल कलाम को सियासी आईकन बनाएगी अब्दुल कलाम को सियासी आईकन बनाने का फैसला किया भाजपा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सियासी आईकन बनाने का फैसला किया है। बहुसंख्यक पसमांदा मुस्लिमों के बीच कलाम को आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए पार्टी मुहिम शुरू करने जा रही है। डॉ. कलाम की पुण्यतिथि 27 जुलाई से लेकर तीन महीने तक उनके जन्म दिन 15 अक्तूबर तक भाजपा देश भर में ‘सम्मान से उत्थान के लिए’ स्लोगन के साथ पसमांदा स्नेह सम्मान यात्रा शुरू करने जा रही है। करीब 40 दिन बाद लैंडर चांद के साउथ पोल पर उतरेगा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत आज चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा जाएगा। इस मिशन से भारत अपनी स्पेस पावर दुनिया को दिखाना चाहता है। अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार लालकिले राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया। चंद्रचूड़ ने जस्टिस वेंकटनारायण को शपथ दिलाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ दिलाई। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 32 पहुंच गई है। इससे पहले दो नए जजों की नियुक्ति की गई थी।