Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jul-2023

7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा दिल्ली पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है। पश्चिम बंगाल में 697 बूथों पर आज फिर वोटिंग पश्चिम बंगाल के 19 जिलों के 697 बूथों पर आज फिर पंचायत चुनाव की वोटिंग हो रही है। इनमें मालदा मुर्शिदाबाद पुरुलिया बीरभूम जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। आज होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा बूथ 175 मुर्शिदाबाद में और उसके बाद 110 बूथ मालदा में हैं। कई इलाकों से बूथ लूटने बैलेट पेपर फाड़ने बैलेट पेपर में आग लगाने और बम फेंकने की घटनाएं हुईं। जिन बूथों पर बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाएं देखी गई थीं उन्हीं पर दोबारा मतदान हो रहे हैं। राहुल गांधी बोले- बाइक से कश्मीर-लद्दाख जाना चाहता हूं राहुल गांधी बाइक से जम्मू-कश्मीर लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं। उनके पास KTM 90 बाइक है लेकिन वो पड़ी है क्योंकि सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते। वे चिट्ठी लिखना शुरू कर देते हैं यह बातें राहुल ने 27 जून को दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिकों से कही थीं। रविवार को इस बातचीत का वीडियो राहुल ने यू-ट्यूब पर शेयर किया। MP में दलित युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का VIDEO पहले सीधी का पेशाब कांड फिर इंदौर में आदिवासी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई के बाद अब सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का VIDEO सामने आया है। ये वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर ली है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन जीता: लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन में मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य ने देर रात कैल्गरी में हुए फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चीन के ली शी फैंग को हराया। कांटे की टक्कर में भारत के युवा शटलर को 21-18 22-20 से जीत मिली। यह उनका साल 2023 का पहला ही खिताब है।