Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Jul-2023

बड़ा बस हादसा 26 की मौत टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराई और आग लगी महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई जिससे उसमें आग लग गई। बस में 34 लोग सवार थे जिसमें 26 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। यात्रियों का पहला जत्था नुनवान बेस कैंप पहुंचा बाबा अमरनाथ यात्रा आज यानी 1 जुलाई से शुरू हो रही है। पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना हो गया था। तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को रवाना किया था। जुलाई में 15 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज इस महीने यानी जुलाई में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। उत्तराखंड के चमोली में 3 दिन में दूसरा लैंडस्लाइड उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। चमोली में बीते 3 दिनों में दूसरी बार लैंडस्लाइड की घटना हुई है। इससे पहले 29 जून को हुए लैंडस्लाइड की वजह से ब्रदीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था। उधर गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटो से भारी बारिश हो रही है। टीम इंडिया की मेन स्पॉन्सर ड्रीम-11होगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्पॉन्सर की घोषणा कर दी है। BCCI के मुताबिक फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म कंपनी ड्रीम-11 तीन साल के लिए टीम इंडिया की मेन स्पॉन्सर होगी।