Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Jun-2023

आम जनता को बड़ी राहत! लोन महंगे नहीं होंगे EMI भी नहीं बढ़ेगी लोन महंगे नहीं होंगे EMI भी नहीं बढ़ेगी भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार दूसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। दिल्ली की रोबोटिक टीम ने ऑपरेशन शुरू किया एमपी के सीहोर के मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि के 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 34 से ज्यादा घंटे हो गए हैं। SDRF NDRF और आर्मी की रेस्क्यू की कोशिशें नाकाम रहीं। बच्ची का रेस्क्यू नहीं हो पाया है। गुरुवार को सुबह नौ बजे दिल्ली की रोबोटिक टीम ने ऑपरेशन शुरू किया है। मुंबई में 32 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या मुंबई में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के मीरा रोड इलाके में एक 32 साल की महिला का उसके 56 साल के लिव इन पार्टनर ने मर्डर करके लाश को आरी से काटा। कुछ टुकड़ों को उसने कुकर में भी उबाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। 32 घंटे बाद रूस से अमेरिका रवाना हुए भारतीय यात्री रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो चुकी है। ये भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर 12:45 पर सैन फ्रांसिस्को लैंड करेगी। एअर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777-200 LR एयरक्राफ्ट की फ्लाइट AI173 में सभी 216 पैसेंजर्स और 16 क्रू मेंबर्स ​मौजूद हैं। 120 घंटे बाद भी 91 शवों की पहचान नहीं ओडिशा रेल हादसे को 120 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। अभी भी 91 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसी ढेरों डेड बॉडीज हैं जिन पर कई परिवार दावा कर रहे हैं। कई लोग हादसे के बाद से लापता हैं जिनकी तलाश में उनके परिजन अस्पताल और पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं।