Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-May-2023

कर्नाटक CM चुनने के लिए सीक्रेट वोटिंग! कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने रविवार देर रात तक विधायकों से बातचीत की। कांग्रेस लीडर बीके हरि प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सीक्रेट बैलट वोटिंग भी हुई और विधायकों से लिखित राय भी ली गई है। उन्होंने कहा कि विधायकों की राय हाईकमान को भेज दी गई है। बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में रविवार को हुई बैठक में विधायकों ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही करें। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दो गुटों में हिंसा महाराष्ट्र के अहमदनगर में जुलूस के दौरान 2 गुटों में पथराव हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार को संभाजी जयंती के दौरान जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में लोगों ने धर्म स्थल के पास गुजरते वक्त नारेबाजी की थी। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पटियाला के गुरुद्वारे में महिला की हत्या पंजाब में पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाकों से टकराने के बाद मोका तूफान थोड़ा कमजोर हो गया म्यांमार के तटीय इलाकों से टकराने के बाद मोका तूफान थोड़ा कमजोर हो गया है। अब यह इसका असर भारत में क्या होगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक मोका साइक्लोन के चलते देश के पूर्वी राज्यों त्रिपुरा मिजोरम नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात में हीट वेव चलने की संभावना है। सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 62157 पर खुला आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (15 मई) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 62157 के स्तर पर खुला है। निफ्टी में भी 25 अंकों की तेजी रही और ये 18339 पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 82.24 पर खुला है।