Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-May-2023

महाराष्ट्र में शिंदे-उद्धव की लड़ाई पर फैसला उद्धव ने कहा था- इन्हें अयोग्य ठहराएं सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी। इसमें तय होगा कि शिंदे और उनके समर्थक 15 विधायकों का शिवसेना से अलग होना कानूनन सही है या नहीं। फैसला ही शिंदे गुट के विधायकों की सदस्यता रखने या खत्म करने का आधार बनेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट शिंदे गुट के कदम को अमान्य ठहराती है तो शिंदे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। गोल्डन टेंपल के पास धमाका ब्लास्ट करने के बाद बरामदे में सोए पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। पाकिस्तान में हिंसा सिंध छोड़ पूरे देश में आर्मी तैनात अल कादिर ट्रस्ट घोटाले में पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा बढ़ती जा रही है। सिंध प्रांत को छोड़कर पंजाब खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आर्मी तैनात कर दी गई है। इस बीच हिंसा भड़काने के आरोप में PTI लीडर फवाद चौधरी को देर रात और शाह महमूद कुरैशी को गुरुवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने अब तक इमरान की पार्टी के करीब 1900 नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर चीन ने फीस बढ़ाई तीन साल बंद रही कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए चीन ने वीसा देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसके नियम बेहद कड़े कर दिए हैं। साथ ही यात्रा पर लगने वाले कई तरह की फीस लगभग दोगुनी कर दी है। अब भारतीय नागरिकों को यात्रा के लिए कम से कम 1.85 लाख रुपए खर्च करने होंगे। अगर तीर्थयात्री अपनी मदद के लिए नेपाल से किसी वर्कर या हेल्पर को साथ रखेगा तो 300 डॉलर यानी 24 हजार रु. अतिरिक्त चुकाने होंगे धोनी दीपक चाहर को थप्पड़ से डराते दिखे फैंस में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ फ्रेंडली रहते हैं। वे कभी-कभार अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती भी करते हैं। बुधवार रात IPL-16 के 55वें मुकाबले के टॉस से पहले फनी मूड में नजर आए।