Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
03-May-2023

नशे में बिना कपड़े बाहर आए शक्ति कपूर! गोविंदा ने किया खुलासा नशे में बिना कपड़े बाहर आए शक्ति कपूर! गोविंदा ने किया खुलासा गोविंदा ने शक्ति कपूर से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया हाल ही में गोविंदा कपिल शर्मा शो में गए थे। वहां उन्होंने शक्ति कपूर से जुड़े किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि एक बार शक्ति कपूर ने बहुत शराब पी ली थी। कहीं जाने के लिए गोविंदा उनके कमरे के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे कि अभी शक्ति कपूर अच्छे कपड़े पहनकर स्टाइल मारते हुए बाहर आएंगे लेकिन इसके ठीक उल्टा हुआ। जब नशे की हालात में शक्ति कपूर कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने कुछ भी नहीं पहना था। गोविंदा ने आगे कहा- शक्ति कपूर को इस हालात में देखने के बाद ही मेरा बुरा वक्त शुरू हुआ था। नीतू और पद्मिनी कोल्हापुरी का वीडियो सामने आया एक्ट्रेस नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों दिग्गज एक्ट्रसेस एक साथ RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। 57 साल की पद्मिनी और 63 साल की नीतू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स दोनों के एनर्जी लेवल की तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर को मुंबई के जुहू में जिम के बाहर देखा गया हाल ही में श्रद्धा कपूर को मुंबई के जुहू में जिम के बाहर देखा गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो पर श्रद्धा के फैंस उनके पोस्ट वर्क आउट लुक की तारीफ कर रहे हैं। कपूर हवेली पर मालिकाना हक वाली याचिका खारिज पाकिस्तान की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर की हवेली पर मालिकाना हक से संबंधित याचिका खारिज कर दी है। पेशावर के सईद मुहम्मद की दलील थी कि उनके पिता ने 1969 में नीलामी के जरिए यह हवेली खरीदी थी। तब से वे ही इसके मालिक हैं। लिहाजा इसका मालिकाना हक उन्हें दिया जाए।