Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
01-May-2023

पिता बनना चाहते हैं सलमान खान कानून उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा पिता बनना चाहते हैं सलमान खान कानून उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा बहू का प्लान नहीं मगर बच्चे का इरादा था सलमान खान पिता बनना चाहते हैं लेकिन भारत का सरोगेसी कानून उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। भाईजान ने कहा कि वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने एक बार बच्चा पैदा करने के बारे में सोचा भी था लेकिन इंडिया में यह पॉसिबल नहीं है। सलमान ने कहा- शादी के लिए फैमिली का बहुत प्रेशर है इसलिए वो अपनी जिंदगी के आखिरी प्यार की तलाश कर रहे हैं। सलमान ने ये बातें रजत शर्मा के शो आप की अदालत में कहीं। उन्होंने कहा- बहू का प्लान नहीं मगर बच्चे का इरादा था। अब देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। केरल CM बोले- ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगे केरल में सत्ताधारी CPI (M) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग की है। CM पिनाराई विजयन ने फिल्म को संघ परिवार (RSS) की झूठ फैक्ट्री का प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के मकसद से बनाया गया है। हाल ही में कंगना रनोट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हाल ही में कंगना रनोट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में कंगना कार से उतरकर पैपराजी की तरफ बढ़ते हुए पोज कर रही हैं। इस बीच कंगना ने पैपराजी से बातचीत भी की। बातचीत के बीच किसी ने कहा कि कंगना जी आपसे डर लगता है। इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा- लगना भी चाहिए अगर आप समझदार हैं तो आपको डर लगना चाहिए। लव अगेन में प्रियंका को मिली एक्टर के बराबर फीस सिटाडेल के बाद प्रियंका चोपड़ा को उनकी अपकमिंग फिल्म लव अगेन में भी मेल एक्टर के लिए बराबर की फीस मिली है। सालों से जेंडर पे गैप के विरोध में अपना मत रखती आ रही प्रियंका ने इस बात पर खुशी जाहिर की। प्रियंका ने बताया कि जब उन्हें सिटाडेल में को-स्टार रिचर्ड मैडेन के बराबर फीस मिली तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ था।