Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Apr-2023

सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी! प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगे - शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मांग की है कि सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता को पार्टी से बर्खास्त करने की भी मांग की। गौरतलब है कि भाजपा के एक नेता बीआर पाटिल ने एक जनसभा के दौरान अपने संबोधन में सोनिया गांधी को विषकन्या बता दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ। प्रियंका रेसलर्स से मिलीं भावुक हुईं तो गले लगाया WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। सवाल है सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया। ईरान ने कुवैत से अमेरिका जा रहा जहाज सीज किया ईरान ने गुरुवार को अमेरिका की तरफ जा रहे एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी में जब्त कर लिया था। टैंकर पर मार्शल आइलैंड का झंडा लगा हुआ था। न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इस टैंकर में सवार 24 क्रू मेंबर्स भारतीय हैं। मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम ने बताया कि ये टैंकर कुवैत से अमेरिका के ह्यूसटन जा रहा था। मई महीने में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा मई महीने में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी के साथ होगी।